Braking news of today


Pm modi

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,700 करोड़ रुपये की लागत वाली बहु-विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने शंकर नेत्र अस्पताल का भी उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अगले पांच साल में 75,000 और मेडिकल सीटें जोड़ने की घोषणा की।

BJP party



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए विस्फोट के मामले में एफआईआर दर्ज की है। विस्फोट से एक दुकान और कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Weather for cast 

मौसम विभाग ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कल भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि चक्रवाती तूफान 'दाना' के गुरुवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है।

Jammu & kashmir

कश्मीर घाटी के श्रीनगर में आज पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें भारत और 12 अन्य देशों के 1,700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।

Game  & sport


अंत में खेल समाचार में, मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप के एक ग्रुप मैच में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 6-4 से हराया।


Comments

Popular posts from this blog

Get Ready for an Epic Showdown: Arunachal Pro Boxing Season 2 Kicks Off Tomorrow!

NEWS headline of the day

FBI ने विकाश यादव को आतंकी घोषित किया, जानें पूरा मामलl आज की प्रमुख खबरें: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का विश्लेषण"